मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा में मार्गदर्शन में पिपलिया मंडी पुलिस थाना की बड़ी कार्यवाही में क्षेत्र में लंबे समय बाद वाहन चोर गिरोह सक्रिय थे जो पुलिस के शिकंजे में आया है। 3 युवकों से 3 बाइक मिली हैं। ये सभी वाहन हीरो कंपनी के हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस कंपनी के पार्ट्स बेचने पर अधिक कीमत मिलती है। इस कारण इन्हें चुराया था। पिपलियामंडी पुलिस मामले में आरोपियों से उनके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
मल्हारगढ़ की प्रभारी एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि मामले में गिरफ्ता
र आरोपियों में मंदसौर के नरसिंहपुरा निवासी महेश (22) पिता पुष्कर कुमावत, रवि उर्फ नारायण (35) पिता ऊंकारलाल कुमावत व नई फतेहगढ़ थाना दलौदा निवासी असलम (24) पिता शब्बीर मेवाती शामिल हैं। तीनों आरोपियों से पुलिस ने हीरो कंपनी की बाइक क्रमांक एमपी-14-एमयू 1481, एमपी-44- एमए- 6272 और बाइक क्रमांक आरजे-35- एसके 4515 जब्त की। इनमें से कुछ मामलों में थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।