ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

मासूम 9 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार, मंदसौर के अफजलपुर थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मन्दसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर के अफजलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की बच्ची के गैंगरेप का मामला सामने आया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की उम्र 25 साल व 40 साल है। दोनों ने उसे अकेले खेलते वक्त देखा और एक बच्चे को भेज अंटी (कंचा) देने के लालच में उसे अपने पास बुलवाया। बालिका वहां आई तो आरोपियों ने उसे घर के कमरे में बंद कर दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसे बाहर छोड़ आरोपी चले गए। बच्ची ने जब घर जाकर मां को घटना बताई तो परिजनों के पांवों तले जमीन खिसक गई। थाने जाकर घटना बताई। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता देख एसपी विनोदकुमार मीना के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच भी की। अफजलपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों बिलांत्री निवासी मास्टमाइंड अजय उर्फ विजय (25) शांतिलाल मालवीय व उसके साथी अशोक (40) पिता वरदीचंद दर्जी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक अजय ने ही बच्ची को खेलते देखा था और गांव के एक बच्चे को आवाज देकर कहा कि उस बालिका को बुला। उसे खेलने को अंटी देंगे। जैसे ही बालिका आरोपियों के पास पहुंची, अजय ने अशोक के घर के अंदर उसे बुलाया और दरवाजा बंद कर दिया। दोनों ने मासूम के साथ हैवानियत की। इसके बाद किसी को कुछ न बोलने का कहकर बच्ची को बाहर छोड़ चले गए। रोते-रोते मासूम घर पहुंची व मां को आपबीती बताई। पुलिस टीम ने मामले में मेडिकल व आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूरी कराईं।

अपराधियों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की, दोनों अपराधियों ने खेलने के लालच में बच्ची को बुलाया। दोनों पर किडनैपिंग, गैंगरेप, एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और टीमों ने घटनास्थल पर भी जांच की है। -कीर्ति बघेल, एसडीओपी मंदसौर।

जानिए किस अपराध में कितनी सजा=गैंगरेप -धारा 70(2): अधिकतम0सजा आजीवन कारावास।

किडनैपिंग -धारा 137(2): अधिकतम 7 साल सजा व जुर्माना।
पॉक्सो धारा 5जी/6: नाबालिग -मामलों में आजीवन कारावास या फांसी।
एससी-एसटी एक्टः परिस्थिति मुताबिक 6 माह से 7 साल सजा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.