ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया तेज, गृह मंत्री को भाजपा ने बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

ई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चुनाव के बाद अब विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित चेहरों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। उन्होंने हालिया चुनाव में भाबनीपुर सीट पर बड़ी जीत दर्ज कर राजनीतिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत की है। इससे पहले भी 2021 में नंदीग्राम सीट पर उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं।

Copy@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.