ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल के चुनाव में मिली जीत पर वाकई में दिल से बधाई।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शब्दों में देश के हर हिस्से में भाजपा का झंडा लहरा रहा है।

भोपाल । पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल में ममता बनर्जी ने अपनी निर्ममता की कीमत चुकाई है। पश्चिम बंगाल के नतीजे आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है, साथ ही बहुमत वाली सरकार बनना लगभग तय है। इन नतीजे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल के चुनाव में मिली जीत पर वाकई में दिल से बधाई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शब्दों में देश के हर हिस्से में भाजपा का झंडा लहरा रहा है। असम में एक बार फिर घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों की विजय की तरफ कदम बढ़ाए हैं, वहीं बंगाल में ममता बनर्जी ने जो निर्ममता की उसकी कीमत चुकाई है। बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आजादी के पहले बंगाल सक्षम और विकास परक राज्य हुआ करता था लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट, फिर टीएमसी ने इस राज्य को पीछे कर दिया। इस बंगाल के पिछड़ने का कारण भी वहां का नेतृत्व रहा है। टीएनसी के कारण ही हर तरफ अवस्था थी और उसका परिणाम मिला है। भाजपा का लगातार झंडा लहरा रहा है।
भाजपा के बढ़ते जनाधार पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 राज्य एनडीए के साथ खड़े हैं, वहीं 17 राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा के प्रति प्रेम दिखाया है साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धैर्य का परिचय दिया। अन्याय, अत्याचार और आतंक सहित तमाम पाखंडों को वहां की जनता ने फेल कर दिया है। @Khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.