ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

अवैध खनिज उत्खनन पर नीमच कलेक्टर द्वारा राजस्थान के विक्रमसिंह व मुकेश पर 9 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा द्वारा मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत खनिज के अवैध उत्खनन के एक प्रकरण में अनावेदक वाहन मालिक विक्रमसिंह पिता मोकमसिं‍ह राजपूत निवासी डोबड़ा जिला झालावाड़ तथा वाहन चालक मुकेश पिता कैलाश गुर्जर निवासी बिश्नीया जिला भीलवाड़ा पर कुल शास्ति राशि 9 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित की गई है।
कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है, कि अधिरोपित जुर्माने की राशि ₹901250/- मात्र चालान से 15 दिवस के अंदर शासकीय कोष में जमा करना सुनिश्चित करें। अनावेदक द्वारा जुर्माना राशि निश्चित समयावधि में जमा नहीं कराने पर उसके विरुद्ध भू-राजस्व संहिता के तहत कार्यवाही की जाएगी और भू-राजस्व के समान राशि की वसूली की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.