ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

घरेलू बिजली बिल नहीं भरा तो बाइक जब्ती, मंदसौर जिले का विडियो वायरल-रहीमगढ़ वितरण केंद्र अंतर्गत कोटड़ी गांव में बिजली कंपनी की टीम पर गरीब परिवारों के साथ सख्ती करने और बिना उचित नोटिस के कार्यवाही करने के आरोप

मध्यप्रदेश के मंदसौर (शामगढ़-सुवासरा) के कोटड़ी गांव में बिजली विभाग द्वारा की गई कथित जबरन कार्रवाई और महिलाओं से अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिजली कंपनी की टीम पर गरीब परिवारों के साथ सख्ती करने और बिना उचित नोटिस के कार्यवाही करने के आरोप लगे हैं, जिससे आम जनता में रोष है।

इस मामले के प्रमुख बिंदुः
वायरल वीडियोः वीडियो में बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार, महिलाओं से बदसलूकी और रोती-बिलखती महिलाओं के साथ जोर-जबरदस्ती के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
अवैध कार्यवाही के आरोपः स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग ने “स्वयं न्यायालय बनकर“ सीधे कार्यवाही की, जबकि कानूनन पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था।
क्षेत्रः यह मामला मंदसौर जिले के शामगढ़-सुवासरा क्षेत्र के कोटड़ी गांव का बताया जा रहा है, जहां बिजली चोरी या बकाया के नाम पर दबिश दी गई थी।

विद्युत अधिनियम के तहत विभाग को बकाया वसूली या चोरी रोकने का अधिकार है, लेकिन यह कार्यवाही प्रक्रिया और कानून के दायरे में होनी चाहिए। महिलाओं से अभद्र व्यवहार और बलपूर्वक की गई कार्यवाही प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाती है। इस तरह की घटनाओं पर जांच और दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की जाती है।

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर विभाग बकाया वसूली के नाम पर ग्रामीणों के साथ सख्ती करते हुए उनकी बाइक तक जब्त कर रहा है, एक स्थानिय दैनिक समाचार पत्र के अनुसार सीतामऊ संभाग के रहीमगढ़ वितरण केंद्र अंतर्गत बकाया वसूली के लिए हाल ही में अभियान चलाया गया। विभाग के अनुसार 552 उपभोक्ताओं से करीब 61 लाख रुपये वसूली के लिए आरआरसी जारी की गई थी। 20 मार्च को धानडाखेडा, गुराडियाविजय, रूघनाथपुरा और कोटडी गांवों में कार्रवाई के दौरान 14 बाइक जब्त की गई। हालांकि घंटे के भीतर 12 उपभोक्ताओं ने करीब 1.12 लाख रुपये जमा कर अपनी बाइक छुडा ली। विभाग का दावा है कि कार्रवाई पूरी तरह विधिसम्मत है और किसी भी घरेलू सामान को जब्त नहीं किया गया। लेकिन जमीनी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिलाओं की गिडगिडाहट और बाइक छीनते म.प्र.वि.वि.कं. के कर्मचारी नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

इनका कहना
म.प्र.वि.वि.कं. एसई एमपीईबी योगेश आठनेरे द्वारा बताया गया कि सीतामऊ संभाग अन्तर्गत रहीमगढ़ वितरण केंद्र में बड़े 552 उपभोक्ता के विरुद्ध विद्युत बकाया बकाया राशि 6151980 रुपए वसूलने के संदर्भ में मध्यप्रदेश शासन भू राजस्व संहिता में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरआरसी जारी की गई थी। तदोपरांत विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई। वीडियो में जप्त की गई गाडी उपभोक्ता रामलाल सवा निवासी कोटडी बाकाया राशि 15274 रुपए जिन्होंने 2 साल से अधिक होने पर भी बकाया राशि जमा नहीं की गई है। जब 2014 से आज दिनांक तक उपभोक्ता द्वारा 900 रुपए जमा किए गए। कई बार इनका कनेक्शन विच्छेद किया गया था उपभोक्ता द्वारा स्वयं पोल से जोड़ लिया जाता था पूर्व में इनका पंचनामा भी बना हुआ है, लेकिन इनके द्वारा उसका भी भुगतान नहीं किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.