ब्रेकिंग
बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो... डोडाचुरा पिस रहे माफियाओं पर सुवासरा पुलिस ने दबिश दी, 141 किग्रा मादक पदार्थ पकड़ा विशेषाधिकार समिति की बैठकों की कार्यवाही गोपनीय होती है और प्रक्रिया संबंधी नियम इसके लाइव प्रसारण क... संसद, और विधानसभा की कार्रवाई लाइव प्रसारित होती है, तो जिला पंचायत की बैठक का विडीयों लाइव क्यों नह... छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजू...

बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शुन्य हुआ

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया है। कांग्रेस विधायक विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त कर दिया गया है। इसी के साथ कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया है।

विजयपुर के उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा, तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत को चुनाव हराकर विधायक बने थे। उन्हें कोर्ट ने नामांकन के दौरान अपराधिक जानकारी छुपाने के मामले में दोषी माना। बीजेपी के प्रत्याशी राम निवास रावत को दूसरे नंबर पर रहने पर विजयपुर से विधायक घोषित किया।

 

यह बेहद चिंताजनक है-पटवारी

एक हारे हुए प्रत्याशी को विजय घोषित कराने के लिए एक आदिवासी विधायक का चुनाव शून्य घोषित करवाने में पूरी ताकत झोंक दी गई। वंचित वर्गों पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है कि दलितों और आदिवासियों की आवाज़ को दबाने की कोशिशें हो रही हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं- जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष.मध्यप्रदेश ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.