युवाओं के लिए खुशखबर-मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक और जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
भोपाल। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबर है, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक और जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया यानी 28 फरवरी से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 है।
आवेदन शुल्कः
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।
ये कर सकते हैं आवेदनः
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं एव 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
सात अप्रैल को दो शिफ्ट में होगी परीक्षाः
वन रक्षक और जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
19,500 से 62000 रुपये प्रतिमाह मिलेगी सैलरीः
इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।