ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरों के अनुसार प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें, पीड़िता जिला चिकित्सालय रेफर, पुलिस कर रही मामले की जांच

खंडवा। मध्यप्रदेश, खंडवा जिला के पुनासा मे शुक्रवार को एक हैवानियत वाली घटना सामने आई है, जिसमे चार बदमाशों ने 90 वर्षिय वृद्धा के हाथ पैर बाधकर उसके मुंह मे कपड़ा ठुसकर बारी बारी से बलात्कार किया और खाट सहित उठाकर कुए मे फैंकने का प्रयास किया गया। कुछ लोगों की आवाजाही के चलते बदमाश भाग निकले। पीड़ि़ता के गुप्तांग मे गंभीर चौटों के चलते उसे जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया। वृद्धा घायल अवस्था मे होने के कारण महिला पुलिस अधिकारी बयान दर्ज नही कर पाई। पुलिस पीड़िता के बयान लेने के बाद कार्यवाही करेगी।
सुबह करीब 11 बजे भूसा खरीदने के लिए कुछ लोग महिला के खेत पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ी बुजुर्ग महिला को देखा तो घबरा गए। उन्होंने तुरंत महिला की पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही बेटी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को पुनासा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बताया कि महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने के कारण उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधकारीयों ने इस पुरे मामले को लेकर यह बतायाः

पुनासा एसडी ओपी मनोहर गावली के अनुसार बुजुर्ग महिला के साथ यौन शोषण जैसी गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी को अस्पताल भेजा गया है ताकि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा सकें। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खींची के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग महिला का खेत में ही एक छोटा सा घर है, जहां वह अकेली रहती है। महिला ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह सो गई थी। देर रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद चोरों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर एक-एक कर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.