ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को ले जा रहा विमान क्रैश, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 5 की मृत्यु, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

अजित पवारबारामती। महाराष्ट्र के बारामती से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को ले जा रहा विमान क्रैश लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) द्वारा दी गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दुखद हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। हादसे का विवरण: सवार व्यक्ति: विमान में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ उनका एक पीएसओ (PSO), एक अटेंडेंट और चालक दल के दो सदस्य (PIC + FO) सवार थे।
DGCA का बयान: आधिकारिक सूचना के अनुसार, क्रैश इतना भीषण था कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।
जांच: दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस खबर ने पूरे देश और विशेषकर महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

————————–

महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद हवाई हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इसे बेहद चौंकाने वाला और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि अजित पवार एक ऐसे नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर लोगों से गहरा जुड़ाव था और जिन्होंने हमेशा महाराष्ट्र की सेवा को प्राथमिकता दी। पीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद हवाई दुर्घटना से दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएँ उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूँ। अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

C@KHASKHABAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.