ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व करते हुए दुनिया में देश की श्रेष्ठ छवि बनाई है। उन्होंने देश के गरीब, युवा, किसान और नारी के विकास का आह्वान किया है, जिसमें मध्य प्रदेश की सरकार कदम से कदम मिलाकर चल रही है-

उज्जैन । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश देश की दुग्ध राजधानी बनेगा। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला परिसर स्थित मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश देश की दुग्ध राजधानी बनेगा। राज्य में पशुपालन का कार्य किसानों और पशुपालकों के लिए लाभ का माध्यम बने। इसके लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। लावारिस गोवंश के व्यवस्थापन के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। गोशालाओं में प्रति गाय के अनुदान को 20 से बढ़कर 40 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है। इसके अलावा बजट में गोशालाओं के अनुदान को 250 करोड़ से बढ़ाकर 505 करोड़ किया जा रहा है। राज्य में लगभग 3000 गोशालाएं है जहां 5 लाख गोवंश की देखभाल की जा रही हैं। प्रदेश में मत्स्य पालन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इस दिशा में किए गए प्रयासों का ही नतीजा है कि राज्य को विशेष श्रेणी से उत्कृष्ट श्रेणी में पहुंचने का अवसर मिला है। यही कारण है कि हमारा प्रदेश मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। निजी क्षेत्र की भी भागीदारी बढ़ रही है। डेढ़ लाख से अधिक मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा क्षेत्र में भी राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। इसी तरह तालाब निर्माण और मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में भी अच्छे काम हुए है। जनविश्वास अधिनियम 2024-25 के माध्यम से अनेक कानून के प्रावधान सरल किए गए हैं। जिसमें से अनावश्यक नियमों को हटाया गया, जिससे औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि आज दुनिया में भारत की गरिमा बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व करते हुए दुनिया में देश की श्रेष्ठ छवि बनाई है। उन्होंने देश के गरीब, युवा, किसान और नारी के विकास का आह्वान किया है, जिसमें मध्य प्रदेश की सरकार कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रदेश में 4 लाख से अधिक आवास बनकर तैयार हो गए हैं। इस वर्ष हम लगभग 5.25 लाख आवास गृह बनाएंगे। मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान का कार्य निरंतर चल रहा है। जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। @KHAS KHABAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.