ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल राज्य के 14 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के 14 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, इनमें सबसे प्रमुख है भोपाल का पुलिस आयुक्त। हरिनारायण चारी मिश्रा के स्थान पर भोपाल पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संजय कुमार को सौंपी गई है। गृह विभाग के सचिव अभिषेक सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी का विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसी तरह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है और उनके पास मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी रहेगी। नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी वेंकटेश्वर राव को तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महकमे में किए गए इस बदलाव के चलते उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश योग को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा अब नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होंगे, वहीं परिवहन विभाग के आयुक्त विवेक शर्मा को पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमन यादव को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है, वहीं संचालक खेल एवं योग कल्याण राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी हुए आदेश के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन के अभय सिंह अब पुलिस महानिरीक्षक योजना होंगे।
भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र एससीआरबी के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार अब भोपाल के पुलिस आयुक्त होंगे। इसी तरह पुलिस महानिरीक्षक (योजना) संजय तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक चैत्रा एन अब शहडोल जोन की पुलिस महानिरीक्षक होंगी। इसके अलावा, पुलिस महानिरीक्षक शिकायत एवं मानव अधिकार आयोग ललित सकवार अब बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.