ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

ट्रेनों में चोरी एवं रेलवे संपत्ति चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, 24 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त

जीआरपी इटारसी – ट्रेन में चोरी की सामग्री जब्‍त करने में बड़ी सफलता

एक महिला यात्री से उनके पर्स में रखे नगदी, मोबाइल और सोने के जेवरात सहित कुल 8 लाख 22 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी होने की घटना हुई। इस गंभीर और संगठित अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी और मुखबिरी के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल, संदिग्धों के व्यवहार और तकनीकी सुचना का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान की। विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर चोरी किए गए सोने के जेवरात, नगदी और मोबाइल सहित 5 लाख 46 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्‍त की।

जीआरपी ग्वालियर (एनजी) – रेलवे परिक्षेत्र की संपत्ति चोरी का पर्दाफाश

जीआरपी ग्वालियर (एनजी) पुलिस ने सतत जांच, मुखबिर और सघन चेकिंग के परिणामस्‍वरूपरेलवे परिक्षेत्र में संपत्ति चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। अपराधियों के कब्जे से नगदी, ट्रांसफॉर्मर की पॉवर सप्लाई के दो ड्रम, 11 बोरे छिले हुए एल्यूमिनियम तार और एक लोहे की खुरचनी सहित कुल 19 लाख 13 हजार 200 रुपये का सामान जब्त किया। इन दोनों कार्यवाहियों में रेल पुलिस ने कुल 24 लाख 59 हजार 200 रूपए की सामग्री जब्‍त की है।

ये कार्यवाहियां पुलिस की रणनीतिक सतर्कता और अपराधमुक्त रेल यात्रा के संकल्प का प्रतीक हैं। मध्यप्रदेश पुलिस यात्रियों के भरोसे को मजबूत करने के लिए पूर्णत: कटिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.