ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

दलौदा से 100 क्विंटल लहसुन गायब करने वाले लीमच के अनिल पोरवाल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, पुष्कर पाटीदार मंदसौर पुलिस थाना दलौदा की पकड़ से दुर है

Madhya Pardesh/ मंदसौर पुलिस थाना दलौदा पुलिस द्वारा दलौदा से 100 क्विंटल लहसुन गायब कर मुम्बई बेचने वाले गिरोह को पकडने में मिली सफलता, मुख्य आरोपी सोहन पाटीदार को पुणे, मुम्बई में दबिश देकर हिमाचल प्रदेश के राजगढ से किया गिरफ्तार , ट्रक सहित माल मश्रुका को किया जप्त।

दलौदा पुलिस द्वारा दलौदा से 100 क्विंटल लहसुन गायब कर मुम्बई बेचने वाले गिरोह को पकडने में मिली सफलता

मुख्य आरोपी सोहन पाटीदार को पुणे, मुम्बई में दबिश देकर हिमाचल प्रदेश के राजगढ से किया गिरफ्तार , ट्रक सहित माल मश्रुका को किया जप्त

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी, धोखाधड़ी के अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिहं बघेल एवं SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा से 100 क्विटंल लहसुन को ले जाकर मुम्बई लहसुन मंडी में बेचने वाले गिरोह को पकडकर अपराध में गया माल मश्रुका को जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किथाना दलौदा पर दिनांक 10.06.2025 को फरियादी महेन्द्र सिंह राजपुत निवासी लखमाखेडी ने अपने मंडी दुकान से 100 क्विंटल( 10 टन) के लगभग 222 कट्टे के धोखाधडी पुर्वक गायब हो जाने के संबंध में रिपोर्ट पर से थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 237/2025 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में विशेष टीम का गठन कर तकनीकी साक्षीयो के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान कर प्रकरण में मुख्य आरोपी सोहन उर्फ सोनु पिता दशरथ पाटीदार निवासी रानीगाँव जिला रतलाम को पुणे, मुम्बई महाराष्ट्र राज्य में संभावित स्थानो पर दबिश देने के बाद हिमाचल प्रदेश के राजगढ से गिरफ्तार कर अपराध में उपयोग आईशर क्रमांक MP 09 GJ 2872 सहित माल मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई ।

अब तक की गई गिरफ्तारी- (1) सोहन उर्फ सोनु पिता दशरथ पाटीदार निवासी रानीगाँव रतलाम
(2) राजेन्द्र पिता बलवंत सिंह राजपुत निवासी नागदा जिला धार
(3) शुभम पिता हरिसिंह देवडा निवासी मंदसौर जिला मंदसौर
(4) अनिल पोरवाल निवासी नीमच जिला नीमच

फरार आरोपी – (1) पुष्कर पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार निवासी बरथुन जिला नीमच ।

सराहनीयकार्य- उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोद सिंह , प्रआर. 454 अजीत सिंह, प्रआर. 290 जितेन्द्र सिंह गौर आर. 905 गजेन्द्र सिंह, आर. 876 सागर शर्मा, आर. 877 जितेन्द्र कोठे, आर. 818 जितेन्द्र कटारिया, आर. 820 सुनील यादव, आर. 253 नारायण डाबी, आर. 385 अनिल आर्य, आर. 739 विजेन्द्र सिंह गुर्जर का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.