ब्रेकिंग
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...

“शराब फर्जी चालान घोटाला” मामले में राजू दशवंत, अंश त्रिवेदी और अन्य शराब ठेकेदारों की इंदौर, मंदसौर और खरगोन में विभिन्न स्थानों पर स्थित 70 करोड़ रुपये से अधिक कुर्क

भोपाल। इंदौर, प्रवर्तन निदेशालय, इंदौर ने “शराब फर्जी चालान घोटाला” मामले में पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत विभिन्न शराब ठेकेदारों की इंदौर, मंदसौर और खरगोन में विभिन्न स्थानों पर स्थित भूमि और फ्लैटों के रूप में 28 अचल संपत्तियों को 28.11.2025 को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 70 करोड़ रुपये से अधिक है।

ईडी ने राजकोषीय चालानों में जालसाजी और हेरफेर के माध्यम से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में विभिन्न शराब ठेकेदारों के खिलाफ इंदौर के रावजी पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की।

आरोपी व्यक्ति छोटी-छोटी राशि के चालान तैयार करके बैंक में जमा करते थे। चालान के निर्धारित प्रारूप में “रुपये अंकों में” और “रुपये शब्दों में” लिखा होता था। मूल्य अंकों में भरा जाता था; हालाँकि, “रुपये शब्दों में” के लिए रिक्त स्थान छोड़ दिया जाता था। राशि जमा करने के बाद, जमाकर्ता बाद में “रुपये अंकों में” राशि में हेरफेर करता था और “रुपये शब्दों में” के रिक्त स्थान में बढ़ी हुई राशि भर देता था, और ऐसी बढ़ी हुई राशि के चालान की प्रतियाँ संबंधित देशी मदिरा गोदाम या विदेशी मदिरा के मामले में जिला आबकारी कार्यालय में जमा कर दी जाती थीं। इसे देशी मदिरा गोदाम या जिला आबकारी कार्यालय, इंदौर के अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करके और मदिरा शुल्क/मूल लाइसेंस शुल्क/न्यूनतम गारंटी के रूप में राशि जमा करके, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर लिया जाता था। इस प्रकार, कम शुल्क चुकाने के बावजूद अधिक मदिरा स्टॉक जमा कर लिया जाता था, जिससे राज्य के खजाने को नुकसान होता था।

पीएमएलए जाँच से यह पता चला कि राजू दशवंत, अंश त्रिवेदी और अन्य शराब ठेकेदार संयुक्त रूप से जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र जैसे अनुसूचित अपराधों से प्राप्त 49 करोड़ रुपये से अधिक की आपराधिक आय के सृजन, कब्जे, छिपाने और प्रक्षेपण से जुड़ी प्रक्रियाओं और गतिविधियों में शामिल थे। इससे पहले, ईडी ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजू दशवंत और अंश त्रिवेदी को गिरफ्तार किया था। वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

आगे की जाँच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.