ब्रेकिंग
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने 30 नई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपें

भोपाल।  महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ जिले की कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित एवं आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झाबुआ में वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कलेक्टर सुश्री नेहा मीना कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को समर्पित आधुनिक हॉस्टल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि जनजातीय अंचल की महिलाओं के लिए यह हॉस्टल केवल एक भवन नहीं बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और आधुनिक जीवन व्यवस्था का नया अध्याय है। प्रारंभिक 50-सीटर क्षमता वाला यह हॉस्टल भविष्य में 100-सीटर तक विस्तारित किया जाएगा। दो मंजिला भवन में वन-सीटर एवं टू-सीटर कमरे, योगा रूम, लाइब्रेरी, ओपन जिम, मेस सुविधा, बैडमिंटन कोर्ट और चाइल्ड केयर रूम सहित सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये 24 घंटे वार्डन तैनात रहेगी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि लंबे समय से कामकाजी महिलाओं के लिए समुचित आवास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। हॉस्टल से इस आवश्यकता की पूर्ति होगी।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का उदाहरण: 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र

मंत्री सुश्री भूरिया ने राणापुर, थांदला, रामा, झाबुआ एवं मेघनगर परियोजनाओं की नवनियुक्त 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने मध्यप्रदेश को सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। कलेक्टर नेहा मीना ने भी इस प्रक्रिया को पूर्णतः सुव्यवस्थित बताते हुए जिला प्रशासन के महिला एवं बाल विकास कार्यों की सराहना की।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ: मेधावी 20 छात्राओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि

कार्यक्रम में जिले की कक्षा 10वीं और 12वीं की टॉप-10–टॉप-10 छात्राओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कलेक्टर ने बताया कि यह प्रोत्साहन बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण वितरण

मंत्री सुश्री भूरिया ने आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण वितरित किए।

  • भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में श्रीमती ममता भूरिया को होटल–ढाबा व्यवसाय हेतु ₹10 लाख

  • टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत श्रीमती रामतु भूरिया को किराना दुकान के लिये ₹1 लाख

  • श्रीमती सोना बामनिया को टेलरिंग व्यवसाय के लिये ₹1 लाख का ऋण प्रदान किया गया।

बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला हुआ संकल्पित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत मंत्री सुश्री भूरिया ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.