ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

मंदसौर जिला मे बिजली कटौती के खिलाफ किसानों को आक्रोश, किसानों का चार जगहों पर प्रदर्शन, कहीं पर जाम तो कहीं पर धरना.! पुलिस ने संभाला मोर्चा

 

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को बिजली देने में कंजूसी एवं लापरवाही न बरतें, लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में मुख्यमंत्री के आदेश की सरेआम धज्जियां उडाई जा रही है। इस स्थिति को लेकर गांव गांव में असंतोष उत्पन्न हो रहा है। किसान आंदोलन पर उतारू हो रहे है।

शनिवार को मंदसौर जिले में चार जगहों पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया, कहीं पर चक्काजाम किया तो कहीं पर ग्रीड का घेराव हूआ। पुलिस ने समझाईश देकर मामला शांत किया, अगर ऐसी स्थिति रही तो बिजली के लिए बडा आंदोलन हो सकता है। सीतामउ का तितरोद ग्रीड- शनिवार को 10 घंटे वादे के अनुरूप बिजली नहीं देने पर किसानों ने सुबह बिजली ग्रिड पर धावा बोला। सीतामउ टीआई कमलेश प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। करीब चार घंटे तक किसानों ने ग्रीड पर प्रदर्शन किया। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त किया।

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र- रघुनाथपुरा फंटाकृ शनिवार को दूसरा आंदोलन सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुरा फंटा पर हुआ। ग्रामीणों ने चक्काचाम कर विरोध जताया। इससे घंटो तक आवागमन प्रभावित रहा। शामगढ़- ग्राम धामनिया दीवान के ग्रामीण श्री कृष्ण तलाई के पास विद्युत ग्रिड के कार्यालय पर कई किसानों ने पहुंचकर घेराव किया। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाईश दी। शामगढकृ सुवासरा रोड जाम-शामगढ क्षेत्र में बिजली के समय परिवर्तन को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पडा। शामगढकृसुवासरा मार्ग पर चक्काजाम किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.