ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल

मंदसौर पुलिस चौकी मुलतानपुरा, थाना वायडी नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकली/जाली नोटो के गिरोह का किया भाँडा फोड, तीन आरोपियों को गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर पुलिस चौकी मुलतानपुरा, थाना वायडी नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकली जाली नोटो के गिरोह का किया भाँडा फोड कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा भारतीय मुद्रा की जा लसाली एवं उसके उपयोगकर्ताओ संबंधी गिरोह पर त्वरित कार्यवाही कर अपराधियो पर तत्काल नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देशो दिये गये थे जिसके पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में उनि कपिल सोराष्ट्रीय चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा व उनकी टीम द्वारा 27.10.2025 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते एम.आई.टी. चौराहा, दाऊतखेडी रोड काका टी स्टाल पर 03 व्यक्ति निसार पिता मोहम्मद हुसैन पटेल उम्र 36 साल निवासी नई आबादी बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी जिला मन्दसौर, रियाज पिता नन्हे खाँ नियारगर उम्र 38 साल निवासी मस्जिद के पास अँजुमन गली पिपलियामण्डी जिला मन्दसौर तथा दीपक कुमार पिता जमनालाल गर्ग उम्र 42 साल निवासी शमसान घाट के पास, जवाहर नगर थाना प्रतापनगर जिला भिलवाडा राजस्थान के कब्जे से भारतीय मुद्रा जैसे दिखने वाले कुल 76 नकली/जाली नोट 38000/- रूपये मूल्य के जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना वायडीनगर पर अपराध धारा 179,180 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 01 निसार पिता मोहम्मद हुसैन पटेल उम्र 36 साल निवासी नई आबादी बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी जिला मन्दसौर।
02. रियाज पिता नन्हे खाँ नियारगर उम्र 38 साल निवासी मस्जिद के पास अँजुमन गली पिपलियामण्डी जिला मन्दसौर।
03. दीपक कुमार पिता जमनालाल गर्ग उम्र 42 साल निवासी शमसान घाट के पास जवाहरनगर थाना प्रतापनगर जिला भिलवाडा राजस्थान ।

जप्तशुदा मश्रका – भारतीय मुद्रा जैसे दिखने वाले कुल 76 नकली/जाली नोट 38000/- रूपये मूल्य के

सराहनीय कार्य निरीक्षक संदीप मंगोलिया, उनि कपिल सौराष्ट्रीय, उनि विनय बुन्देला, सउनि विक्रम वास्कले, प्रआर 189 पूनम कर्णिक, प्रआर 240 विकास कुरील, आर. 367 कमलपालसिंह, आर चालक सुन्दरसिंह तथा साईबर सेल से प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी एवं आरक्षक रिन्कुसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.