मंदसौर। पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर कि अवैध शराब के मामलों मे प्रभावी कार्यवाही के चलते अलग अलग जगह पर दबिश दी गई। दबिश मे भारी मात्रा मे अवैध कच्ची जहरीली शराब बरामद हूई। अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए अलग अलग प्रकरण 460/25, 461/25, 462/25, 463/25, 464/25 दर्ज कर निलेश कैलाश बाछड़ा, त्रिलोक शाहू, हरिराम मालवीय, नरेन्द्र राठौर, जसपाल धनगर इन आरोपीयों को गिरफ्तार करें कच्ची और देसी शराब जप्त कि गई। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वायडी नगर थाना पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाते हुए कई जगहों पर दबिश दी। इ
स कार्रवाई में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में कच्ची और देसी शराब जप्त की है। संजीत रोड, भूखी फांटा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी निलेश पिता कैलाश बांछड़ा निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी क्रम में पुलिस ने त्रिलोक साहू पिता चारमल साहू निवासी इंदिरा कॉलोनी मंदसौर को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 17 क्वार्टर देसी प्लेन शराब बरामद की गई, जो शर्मा फर्नीचर के पास आम रोड इंदिरा कॉलोनी से जब्त कार्यवाही की गई।