ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

किसानों के लिए वरदान की तरह, किसानों को पीएम मित्रा पार्क के रूप में मिल रही है बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा प्रदेश के किसानों के लिए एक वरदान की तरह है। इस पखवाड़े के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले और सबसे बड़े पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। यह पार्क क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों का जीवन बदल देगा। इसमें कपास से धागा, धागे से कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट्स तैयार करने की बड़ी-बड़ी इकाईयां स्थापित होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजन और पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन के संबंध में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के कमिश्नर्स, आईजी, कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास  संजय दुबे, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय)  नीरज मंडलोई, अन्य अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क दीपक सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, एम. एस. एम. ई. मंत्री  चैतन्य काश्यप, क्षेत्रीय सांसदगण, विधायकगण, प्रदेशाध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल,  हितानंद शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह आदि ने बैठक में वर्चुअली शिरकत कर अपने सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन के अवसर पर ग्राम भैंसोला में आने वाले प्रतिभागियों के आगमन,सुरक्षा , भोजन, पेयजल एवं वाहनों की पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन कर लें। कोशिश करें कि सभी जिलों से प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने वाले वाहन एक दिन पहले सांयकाल तक संबंधित गांव या तय स्थल में खड़े हो जाएं। इससे प्रतिभागियों को सुबह जल्द से जल्द कार्यक्रम स्थल पहुंचने में आसानी होगी। बैठक में धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन एवं देवास जिलों के कलेक्टर्स ने पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.