पुलिस थाना वायडीनगर द्वारा अवैध शराब के विरुध्द की गई प्रभावी कार्यवाही 750 लीटर लहान को किया नष्ट, 55 लीटर अवैध हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब को किया जप्त
Madhya Pardesh// मंदसौर। पुलिस थाना वायडीनगर द्वारा अवैध शराब के विरुध्द की गई प्रभावी कार्यवाही 750 लीटर लहान को किया नष्ट, 55 लीटर अवैध हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब को किया जप्त कि गई। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा शराब तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक तेर सिहं बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक संदीपसिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक हेमंत शर्मा की टीम को सफलता मिली है। थाना वायडी नगर द्वारा मुखबीर की सुचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 15.09.2025 को पृथक-पृथक टीम बनाकर ग्राम डोडियामीणा मे अवैध शराब तस्करो के ठिकानो पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अलग-अलग जगहो से 15-15 लीटर की 50 केनो, बाल्टियो तथा लोहे के डूम मे भरी लहान करीबन 750 लीटर को जप्त कर हमराह फोर्स की सहायता से नष्ट किया गया तथा मौके से 55 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई तथा मौके से फरार आरोपीगण नरेन्द्र पिता शिवलाल बाछडा व लीलाबाई पति शिवलाल बाछडा निवासी डोडियामीणा के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संदीपसिंह मंगोलिया, उनि हेमंत शर्मा, प्रआर 224 जितेन्द्र बैंस प्रआर 641 प्रेमनारायण, प्रआर 398 दीपक साँखला प्रआर 28 कौशल प्रताप आर 182 दीपक मीणा, आर 57 लक्ष्ण भाटी, आर 693 लक्ष्मण पँवार का सराहनीय योगदान रहा।