दिल्ली। राज्यसभा के महासचिव PC मोदी ने कहा, “NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है… विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। @ANI_HindiNews
मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खडेलवाल ने ट्वीटर पर कहा कि भारत के मा.उप राष्ट्रपति पद हेतएनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को विजय की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
श्री खडेलवाल ने कहा आपके कुशल नेतृत्व एवं प्रेरक मार्गदर्शन में न सिर्फ राष्ट्र को नई गति और शक्ति प्राप्त होगी बल्कि उच्च सदन को आपके दीर्घकालीन राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा तथा लोकतांत्रिक आदर्श व अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ होंगे।
मध्यप्रदेश के मख्यमंत्री डॉ.मोहन याव ने सी.पी. राधाकृष्णन को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर सोशल साईड एक्स पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सीएम. डॉ. यादव ने कहा कि श्री राधाकृष्णन का जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। विपक्ष के कई सांसदों का मत उनको मिलना, भाजपा की विशेषता के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र की पुष्टि भी है।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन।
श्री देवड़ा ने कहा कि निश्चित ही आपके दूरदर्शी नेतृत्व, गहन अनुभव और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की दृढ़ प्रतिबद्धता से लोकतांत्रिक परंपराएं और अधिक सशक्त होंगी।
श्री देवड़ा ने कहा कि विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में भारत विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा, संवैधानिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी तथा जनकल्याण के पथ पर राष्ट्र और अधिक तेज़ी से अग्रसर होगा।