ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

मंदसौर में अवैध कॉलोनी निर्माणकर्ता पृथ्वीराज सोनी के विरुद्ध नपा तीन दिवस में एफआईआर दर्ज कराए-कलेक्टर श्रीमती गर्ग

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया है कि मंदसौर स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 2243, 2246, 2247 एवं 2248 पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध कॉलोनी निर्माण किया जा रहा था। यह अवैध कॉलोनी निर्माण पृथ्वीराज पिता हजारीराम सोनी, निवासी मंदसौर द्वारा कराया जा रहा था। निर्माण कार्य वर्ष 2019 से निरंतर जारी था, जो कि मध्यप्रदेश नगर निवेश अधिनियम 1961 की धारा 339 (क), 339 (ख) एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका विकास नियम 2021 का उल्लंघन है।

कलेक्टर ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए नगर पालिका परिषद मंदसौर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार अवैध कॉलोनी को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निर्माणकर्ता पृथ्वीराज सोनी के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए। तीन दिवस के भीतर कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध कॉलोनी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.