ब्रेकिंग
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर

एक क्वींटल 42 किलो अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा जप्त, मंदसौर पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

मंदसौर के नवागंत एसपी श्री मीणा के निर्देशन मे नारायणगढ़ एवं गांधी सागर पुलिस को मिली सफलता

Madhya Pardesh/मंदसौर। पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र से 1 क्वींटल 42 किलो अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़ तथा अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णत- प्रतिबंध लगाने व तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं।

इसी तारतम्य में तेरसिंह बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर, नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मलहारगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरीक्षक अनिल रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में उप. निरीक्षक शुभम व्यास द्वारा आसूचना संकलन तंत्र को प्रभावी रूप से मजबूत व सक्रिय करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर गुरडिया फंटा पर योजनाबद्ध वाहन चेकिंग कर एक संदिग्ध वाहन, मारूती वेन क्र. एमपी 09बीए 3784 वाहन में कुल 6 कट्टों मे भरा कुल एक क्विंटल 17 किलोग्राम  अवैध मादक पदार्थ डोंडाचुरा विधीवत् जप्त कर आरोपी आदर्श पिता सत्यनारायण पटीदार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 190/25 एनडीपीएस एक्ट 8/15,29 का दर्ज कर अनुसंधान मे लिया गया है। गिरफ़्तारशुदा आरोपी आदर्श पटीदार से प्रारम्भिक पूछताछ मे आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ राजेन्द्र पिता मोहनलल सूर्यवंशी निवासी बुड़ा एवं मांगिलाल पिता गोबरु मेघवाल निवासी सादर से लाना बताया गया था जिन्हे भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरी. अनिल रघुवंशी  थाना प्रभारी नारायणगढ़ उ.नि. शुभम  व्यास चौकी प्रभारी बुढा, प्र.आर. 52 दीपक बैरागी, प्र.आर. 680 कुलदीप सिंह, आर. 523 धर्मेन्द्र सिंह, का विशेष  सराहनीय योगदान रहा।

झालावाड राजस्थान के दो व्यक्ति 28 कि.ग्रा डोड़ाचुरा के साथ पकड़ाये
वहीं दुसरी और अति.पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरिल व अनु.अधिकारी पुलिस गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीसागर निरी. तरुणा भारद्वाज एवं टीम द्वारा एक मारुती स्विफ्ट कार से 28 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल मश्रुका कीमती 584000 रु का जप्त करने कर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी रामबिलास पिता रामचरण मीणा उम्र 40 साल निवासी रिछावा थाना अकलेरा जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया गया व डोडाचूरा लाने के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर रामपुरा जिला नीमच निवासी देवीलाल मेघवाल से डोडाचूरा लेना बताया। पुलिस ने दौनों के विरुद्ध थाना गांधीसागर में अप. धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजिबद्ध कर आरोपी देवीलाल मेघवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। डोडाचूरा के स्त्रोत के संबंध में विवेचना की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरी.तरुणा भारद्वाज, सउनि दौलत सिंह पंवार, प्रआर.794 दुर्गाशंकर मीणा, प्रआर.401 विशाल यादव, आर.143 गोविंद थापा, आर.918 राहुल गरासिया, आर.533 राहुल परमार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.