ब्रेकिंग
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर

डिजिटली व पारदर्शिता से भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद – मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

मध्य प्रदेश में 19504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी”

भोपाल। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ है कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की इतने व्यापक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के डिजिटलीकरण और मुख्यमंत्री मोहन यादव के पारदर्शिता के साथ कार्य करने की मंशा को ध्यान में रखते हुए हम इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चयन पोर्टल पर उनसे आवेदन आमंत्रित कराए जाएंगे और वे संबंधित दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसी के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर व पारदर्शिता के साथ आंगनवाड़ियों में कार्य करने का अवसर प्रदान होगा।

मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रदेश की आंगनबाड़ियों में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं से आग्रह कर कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु MP Online के पोर्टल पर विज्ञापन जारी होने के 10 दिवसों में आवेदन ऑनलाइन किया जाना है। यह समय सीमा 4 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार विभाग के राज्य, जिला एवं परियोजना स्तर के कार्यालय में ऑफ लाइन या व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, MP Online के पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाने हैं।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से किए जाने के लिए ही पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा MP Online के पोर्टल शुभारम्भ किया गया था। यह नियुक्ति प्रक्रिया MP Online के पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी आग्रह कर कहाँ है कि वे भी मध्यप्रदेश शासन की इस अनूठी पहल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें, ताकि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर, पात्रता अनुसार लाभ प्राप्त कर सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.