पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात ईनामी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस कोर्ट हलोल में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार आरोपी दशरथ जाट पर सफेमा की कार्यवाही प्रचलित
मंदसौर। थाना पिपलियामंडी अंतर्गत दिनांक 27-28 मार्च 2024 की रात्रि में ग्राम लसुडिया राठौर निवासरत वृद्ध महिला चन्द्रकुंवर पति स्व. समन्दर सिंह राजपुत उम्र 65 साल की गला रेत कर अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या कर अफीम से भरा पात्र लूट कर ले गये थे उक्त पर से थाना पिपलियामंडी पर अपराध कमांक 69/24 धारा 450, 460, 394, 397, 302 भादवि एवं 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था। अपराध की विवेचना में उक्त घटना आरोपी दशरथ जाट पिता ओमप्रकाश जाट निवासी ग्राम चावली एवं अन्य 03 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी, जिनके विरूद्ध विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। उक्त घटना के मुख्य आरोपी दशरथ जाट के विरूद्ध पूर्व में थाना निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ राजस्थान पर अप०क० 199/18 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं वर्ष 2022 में थाना राजगढ जिला पंचमहल गुजरात पर अप०क० 269/22 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध है। 18 जुन 24 को थाना राजगढ जिला पंचमहल गुजरात के अपराध में आरोपी की न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट हलोल में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया था जिस पर थाना हलोल गुजरात में अप०क० 328/24 धारा 223, 224 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी दिनांक 18.06.24 से ही फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा 10,000 रूपये की ईनामी उद्घोषण की गई थी आरोपी काफी शातिर एवं चालाक है जो कि अन्य राज्यों में जगह बदल बदल कर फरारी काट रहा था। आरोपी की गिरफ्तार के अतिरिक्त उसके द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित अवैध आय पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना पिपलियामंडी द्वारा प्रकरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी सफेमा एनडीपीएसए न्यायालय मुंबई प्रस्तुत किये गये जिसमें सुनवाई के बाद आरोपी, उसके परिवारजन एवं रिश्तेदारों की कुल सम्पत्ति 18,90,87,595 रूपये का फ्रीजिंग आदेश जारी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन में, थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरी विक्रम सिंह इवने एवं गठित टीम के नेतृत्व में फरार आरोपी दशरथ जाट निवासी ग्राम चावली को 04 जुन 2025 को ग्राम नवरगाव, जिला चन्द्रपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।