ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

मंदसौर के प्रभारी कलेक्टर अमन वैष्णव ने कार्यों की शत प्रतिशत टीएस जारी करें, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

मंदसौर  प्रभारी कलेक्टर अमन वैष्णव ने कलेक्टर कार्यालय सभागार में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित कर अभियान के कार्यों को तीव्रता से करने के निर्देश प्रदान किए। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यों की 50% टीएस हो चुकी है, शेष 50% टीएस जारी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करे।

टीएस के बाद एएस फिर जियो टैग फिर मस्टर जारी करें, उसके पश्चात ही कार्य ऑनलाइन शो होगा। सीईओ जिला पंचायत को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे उपयंत्री जो कार्य नहीं कर रहे, उनको तत्काल कारण बताओं नोटिस जारी करें। सचिव और जीआरएस लापरवाही न करें इस बात का ध्यान रखे। लापरवाही पर तुरंत कार्यवाही करें। जनपद सीईओ गंभीरता के साथ कार्य करें और अभियान में प्रगति लाए। कार्यों की लगातार निगरानी भी करें। प्रतिदिन की रिपोर्ट बनाएं तथा प्रेषित करें। कार्य के दौरान अगर कोई समस्या है तो तुरंत बताएं, जिससे समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। उपयंत्री, एई नीचले स्तर के कार्यों में समन्वय बनाकर काम करें और करवाए। खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज, अमृत सरोवर के लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण करें। अभियान को बहुत अच्छे से क्रियान्वित करें।

कार्य करने की रणनीति बनाएं और रणनीति बनाकर उस पर काम करें। रणनीति के साथ फील्ड पर काम करके दिखाएं। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत  अनुकूल जैन, सभी जनपद सीईओ, AE, SE, APO, AAO उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.