ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने ‘तबादला नीति’ को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप

Transfer policy in Madhya Pradesh based on vote bank: Congress MLA Abhay Mishra - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने ‘तबादला नीति’ को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस तबादला नीति के जरिए सरकार पक्षपात, भेदभाव और तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने के साथ संवैधानिक प्रावधानों और जनप्रतिनिधियों की गरिमा को भी ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि तबादला नीति पूरी तरह से जाति, वोट बैंक और आर्थिक लेन-देन पर आधारित है।
स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता और निष्पक्षता की कमी है। यह नीति जनहित के लिए नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल के हितों को साधने और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि सेमरिया क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए एक वसूली अभियान चलाया जा रहा है, जो पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।
कांग्रेस विधायक मिश्रा ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार विपक्षी विधायकों की आवाज को दबाने और उनकी भूमिका को नकारने का प्रयास कर रही है। यदि विपक्षी जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं है, तो सरकार को इसे खुले तौर पर घोषित करना चाहिए। यह छिपी हुई तानाशाही संविधान के मूल भावों का अपमान है।
विधायक मिश्रा ने तबादला नीति में व्याप्त भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानांतरण के नाम पर बड़े पैमाने पर आर्थिक लेन-देन हो रहे हैं। जो अधिकारी और कर्मचारी सत्ताधारी दल के इशारों पर काम करते हैं, उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया जा रहा है, जबकि योग्य और निष्पक्ष लोगों को दरकिनार किया जा रहा है। यह नीति जनसेवा के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।

Copy@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.