ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी वालों का फर्जीवाड़ा,पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश, ग्वालियर जिले में आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी वालों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। इसके आधार पर टोटल पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-318(4) 336(3) 340 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फरियादी सोमेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र सम्भाराव गुर्जर निवासी ग्राम सेंकरा सिरसा थाना चीनौर ने बताया कि मेरे द्वारा आधार हाउसिंग फायनेंसिंग बैंक द्वारा 13.14 लाख का लोन वर्ष 2022 में लिया गया था। गत दिनों लोकेन्द्र राठौर एवं शक्ति परमार आधार हाउसिंग फायनेंस बैंक के कर्मचारी बताकर मेरे घर आए और मकान खाली कराने की धमकी एवं गाली-गलौच करते हुए अपर कलेक्टर जिला ग्वालियर का आदेश घर के मुख्य दरवाजे पर चस्पा कर गए। दीवार पर चिपकाए गए आदेश एवं व्यक्तियों के व्यवहार पर संदेह होने से आदेश की प्रमाणिकता हेतु कलेक्ट्रेट ग्वालियर पहुँचकर आदेश की जाँच हेतु आवेदन दिया गया।
अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम द्वारा आदेश की जाँच उपरांत पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उक्त आशय का कोई आदेश इस न्यायालय से जारी नहीं किया गया है। यह पूर्णतः फर्जी एवं कूटरचित होना प्रतीत होता है।
आधार हाउसिंग फायनेंस एवं उनके दो कर्मचारी लोकेन्द्र राठौर एवं शक्ति परमार तथा अन्य पाँच के विरूद्ध आवेदक से धोखाधड़ी, कूटरचित मिथ्या दस्तावेज तैयार करने, बेईमानी से किसी जाली दस्तावेज को असली रूप में उपयोग किए जाने से भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-318(4) 336(3) 340 (2) में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। प्रकरण में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.