ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

पट्टे की जमीन में त्रुटि संशोधन के लिए ₹10000 की रिश्वत लेते हुए महिदपुर तहसील कार्यालय की क्लर्क दीपा चेलानी गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष स्थापना लोकायुक्त की टीम ने उज्जैन जिले के एक तहसील कार्यालय में छापामार कार्रवाई करते हुए, तहसीलदार की महिला क्लर्क दीपा चेलानी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दीपा चेलानी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को कहा था कि रिश्वत की रकम तहसीलदार को देने के लिए प्राप्त कर रही है परंतु लोकायुक्त पुलिस को अब तक उसने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

आवेदक हाकम चौहान पिता भैरूलाल निवासी मादुपुरा जमीन खेड़ा खजूरिया, महिदपुर द्वारा दिनांक 06.03.2025 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि उसके द्वारा महिदपुर तहसील कार्यालय में पट्टे की जमीन के नाम में त्रुटि में संशोधन करवाने के लिए आवेदन दिया था। जिसके एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ दीपा चेलानी द्वारा 10,000 रिश्वत की मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत का सत्यापन करवाया और ऑडियो एविडेंस कलेक्ट करने के बाद ट्रैप दल का गठन किया। ट्रैप दल में डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, इंस्पेक्टर हिना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक मोहम्मद इसरार, आरक्षक संदीप कदम, आरक्षक नीता बेस, आरक्षक ऋतु मालवीय, कम्प्यूटर टाइपिस्ट अंजलि आदि को शामिल किया गया।भोपाल में होटल

प्लानिंग के तहत शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम देना मंजूर कर लिया। तहसीलदार की क्लर्क दीपा चेलानी ने उसे तहसील कार्यालय में बुलाया। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायतकर्ता को केमिकल युक्त नोट दिए थे। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम तहसीलदार की लिपिक दीपा चेलानी को दी, मौके पर सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने दीपा चेलानी को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इनका कहना

शिकायत कर्ता हाकम चौहान निवासी मादुपुरा ने पट्टे की जमीन पर नाम दुरुस्त करवाने के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया था। तहसीलदार रीडर द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत का सत्यापन किया गया। आज 5 हजार रिश्वत लेते हुए रीडर दीपा चेलानी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
– दिनेश चंद्र पटेल, लोकायुक्त डीएसपी

Leave A Reply

Your email address will not be published.