ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

महाकुंभ प्रयागराज से लौट कर आ रही एक निजी बस का दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस.वे पर कोटा के क्षेत्र मे मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

Rajsthan// कोटा। महाकुंभ प्रयागराज से लौट कर आ रही एक निजी बस का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राजस्थान के कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में कराड़िया गांव के पास यात्रियों से भरी निजी बस तेज रफ्तार से चल रहे ट्रॉले में जा घुसी। इस भीषण टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में तीन यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 6 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। बस के चालक ने संभवतः नियंत्रण खो दिया और बस सीधे ट्रॉले में जा घुसी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।
मृतको मे किशोरी लाल, श्रीमती कैलाशी बाई पटेल नगर तथा अशोक हलवाई नरसिंहपुरा मंदसौर जिला मध्यप्रदेश के बताए जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.