ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

आगर-मालवा जिले से नयाब तहसीलदार के डिमोशन,पटवारी बना दिया, अब वे उज्जैन जिले में बतौर पटवारी सेवाएं देंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है। फर्जी राशन कार्ड बनाने और न्यायिक शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप में एक नायब तहसीलदार को पदावनत (डिमोट) कर पटवारी बना दिया गया है।

आगर-मालवा जिले से नयाब तहसीलदार के डिमोशन का मामला सामने आया है। कलेक्टर द्वारा यह कार्रवाई मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर की है। दरअसल, मामला यह है कि कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर आगर में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी को पटवारी बना दिया है, इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. अरुण चन्दवंशी पर अपनी शक्ति के दुरुपयोग और नियमों के खिलाफ कार्य करने के आरोप लगे थे ।

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार पर आरोप लगा था कि ग्राम झोंटा, बीजानगरी में रहने के दौरान उन्होंने शासन के नियमों के खिलाफ काम करते हुए कई फर्जी आदेश जारी किए थे. बीजानगरी में अरुण चन्दवंशी द्वारा एक-एक साल की अवधी के गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाए गए थे, जिसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग में दर्ज कराई गई थी. जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर मध्य प्रदेश राजस्व विभाग भोपाल ने आदेश जारी कर उन्हें नायब तहसीदार के पद से डिमोट कर पटवारी बना दिया.मध्य प्रदेश राजस्व विभाग भोपाल द्वारा आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आदेश भेजा गया था, जिसमें लिखा था कि आगर में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी को शासन के नियमों के खिलाफ काम करने पर डिमोट किया जा रहा है, उनकी पटवारी के पद पर तैनाती की जाए, अब वे उज्जैन जिले में बतौर पटवारी सेवाएं देंगे।deputy tehsildar made patwari

इस आदेश के बाद आगर कलेक्टर ने अरुण चंदवशी का उज्जैन ट्रांसफर कर दिया है। कुछ अधिकारी और कर्मचारी पद पाने के बाद उसकी शक्तियों का दुरुपयोग करने लगते हैं। लेकिन उन पर कार्रवाई न होने पर साहस और बढ़ता जाता है। इसका खामियाजा वहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। इसे रोकने के लिए शासन द्वारा कार्रवाई कर इस मिथक को तोड़ने की नजीर पेश की गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.