ब्रेकिंग
जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के लिए नई कंपनी का गठन होगा मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई; दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत स्कॉर्पियो के गुप्त खानों से मिले 1.29 करोड़ रुपये, तीन लोग हिरासत में जांच में जुटी पुलिस भागीरथपुरा जल त्रासदीः रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत प्रकरण... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर तेजकुंवरबाई काश्... विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जापान के बीच संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के टोक्यो में एडोगावा सिटी स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि बापू के आदर्श आज भी पूरी दुनिया में लोगों को प्रेरित करते है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को भारत-जापान संबंधों से जोड़ते हुए कहा कि बापू का अहिंसा का सिद्धांत जापान के गौतम बुद्ध के सिद्धांतों के साथ मेल खाता है। यह दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का उल्लेख करते हुए कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रासबिहारी बोस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ ठाकुर जैसे महान नेता जापान से जुड़ी हमारी ऐतिहासिक मित्रता का प्रतीक हैं।”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जापान आज प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी है। यह भारत और मध्यप्रदेश के लिए निवेश और व्यापार के नए अवसरों की संभावनाएं प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जापान के बीच संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी और दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.