ब्रेकिंग
भागीरथपुरा जल त्रासदीः रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत प्रकरण... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर तेजकुंवरबाई काश्... विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

भागीरथपुरा जल त्रासदीः रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में प्रशासनिक अधिकारी रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि भागीरथपुरा की जल त्रासदी में 36 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन घटना के बाद हटाए गए अधिकारी को अब कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

जीतू पटवारी ने कहा कि भागीरथपुरा के पीड़ित परिवार आज भी न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल किया कि जांच आयोग की रिपोर्ट पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है और संबंधित अधिकारी को कलेक्टर बनाने से पहले किन तथ्यों पर विचार किया गया।

पटवारी ने प्रदेश में तबादलों की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं में जवाबदेही के बजाय सिफारिशों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने तबादलों में कथित भ्रष्टाचार और कमीशन से जुड़े आरोपों की भी जांच की मांग उठाई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए, जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.