ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मंदसौर के रेवास देवड़ा रोड स्थित गर्वमेंट एससी-एसटी हॉस्टल में कड़ाके की ठंड मे कंबल नहीं, खाना भी खराब मिल रहा, अधिक्षक के खिलाफ गर्वमेंट छात्रावास के छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर के रेवास देवड़ा रोड स्थित गर्वमेंट एससी-एसटी हॉस्टल में व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को छात्रों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि अधीक्षक खुद को डिप्टी सीएम का करीबी बताकर रौब जमाते हैं और उनकी समस्याएं सुनने से कतराते हैं। छात्रों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास अधीक्षक चरणसिंह चौहान लापरवाह है और उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। छात्रावास में कंबल उपलब्ध होने के बावजूद छात्रों को कंबल नहीं दिए जा रहे हैं और कर्मचारी खुद उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड में छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोजन की व्यवस्था भी बदहाल है। छात्रों को कच्ची या जली हुई रोटियां और सब्जियां खानी पड़ रही हैं। छात्रावास में मात्र दो बाथरूम की सुविधा है, जो छात्रों के लिए अपर्याप्त है।

छात्रावास अधिक्षक के खिलाफ छात्रावास के सभी छात्र एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे धरना देकर पदर्शन किया गया। छात्रों का कहना है कि छात्रावास की व्यवस्था अनियमित हो गई है। छात्रों को कंबल, तकिया और चादर नहीं मिलने से ठंड में ठिठुर रहे हैं।

मामले में एसडीएम एसएल शाक्य ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और अधीक्षक को नहीं हटाया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.