ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द...

“युवाओं का समाज सेवा की ओर कदम: ग्वालियर-ABV-IIITM के छात्रों ने किया कमला राजा अस्पताल में कंबल वितरण”

ग्वालियर । ABV-IIITM कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों ने समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कमला राजा अस्पताल में नवजात शिशुओं और कैंसर मरीजों के लिए 160 से अधिक कंबल दान किए। इनमें 111 वयस्कों के लिए और 51 बच्चों के लिए विशेष रूप से खरीदे गए कंबल शामिल थे। कंबल अस्पताल के बच्चा वार्ड, मातृ वार्ड और कैंसर वार्ड के मरीजों और उनके देखभालकर्ताओं के बीच वितरित किये गये।

 मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया ने यह जानकारी संस्थान की और से देतु हूए बताया की छात्रों ने इस नेक कार्य के लिए आपस में धन संग्रह किया और ठंड के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को राहत प्रदान करने का संकल्प लिया। इस पहल के पीछे उनकी भावना समाज के जरूरतमंद वर्गों तक मदद पहुंचाना और लोगों में सेवा भाव को जागृत करना था। कंबल वितरण अभियान में अस्पताल के स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों को मरीजों और वार्डों तक पहुंचाने में हर संभव मदद दी, जिससे इस अभियान को सुचारू रूप से पूरा किया जा सका।

अस्पताल में कंबल वितरण के दौरान छात्रों ने बताया कि उनकी यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और दूसरों को प्रेरित करने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। छात्रों ने इस अभियान के बाद कहा कि वे भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उनका मानना है कि समाज को बेहतर बनाने के लिए हर छोटी पहल मायने रखती है।

स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मरीजों के परिवारजनों ने भी इस मदद के लिए छात्रों का आभार व्यक्त किया। ठंड के मौसम में यह कदम न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की एक नई मिसाल भी पेश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.