ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश, पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे और गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस खन्ना को इस पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 11 नवंबर 2024 से 13 मई 2025 तक का रहेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक और प्रतिष्ठित कानूनी परिवार से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस खन्ना तीसरी पीढ़ी के वकील हैं। 1983 में दिल्ली बार काउंसिल से वकालत का सफर शुरू करने वाले खन्ना ने दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में 2005 में पद ग्रहण किया और 2019 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने। अब सीजेआई के तौर पर जस्टिस खन्ना अपने कार्यकाल को एक नई दिशा प्रदान करेंगे, ऐसी उम्मीद जाहिर की जा रही है, क्योंकि वे लंबित मामलों का तेजी से निपटारा और न्यायिक सुधारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं।

C@

Leave A Reply

Your email address will not be published.