ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा कहा सभी अपने घर एक गाय जरूर पाले

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा धुंधडका गौशाला में गोवर्धन पूजा की, गौरक्षार्थ संकल्प की शपथ दिलाई

Image
Maadhya pardesh//मंदसौर। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ग्राम धुंधडका जिला मन्दसौर में अखिलानंद ग्रामीण गौशाला परिसर में गोवर्धन पूजा में सम्मिलित हुए।

इस दौरान सांसद, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मन्दसौर विधायक विपिन जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष बंसत शर्मा, नानालाल अटोलिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, जिला अधिकारी, गोशाला कर्मचारी, ग्रामीण जन, पत्रकार उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने गोवर्धन पूजा के बाद उन्होंने गाय की पूजा की एवं गुड़ के लड्डू खिलाए। साथ ही उन्होंने गौशाला का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाएं भी देखी।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आपके साथ हैं। इच्छा शक्ति के साथ कार्य करें। गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले में सभी जगह गौवर्धन पूजा की जा रही है। सभी अपने घर एक गाय जरूर पाले। जिस गाय को हम मा कहते है। उसका सम्मान करें। सभी गौशाला के लिए मदद करें। सरकार और जनता मिलकर यह कार्य करें।
राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर ने कहा कि गाय की सेवा व सम्मान करें। गाय की पूजा करें। गाय की अच्छे से सेवा कर रहे है। गौ सेवक को धन्यवाद दिया।
मन्दसौर विधायक विपिन जैन ने कहा कि सभी गाय की सेवा करें। गौशाला में काम करने वालों के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा में सराहनीय कार्य करने वालों एवं दानदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा गौरक्षार्थ संकल्प की शपथ दिलाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.