ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

कलेक्टर निवास पर मनाया गया दीपावली पर्व मूकबधीर विद्यालय के बच्चों और वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ मनाई दीपावली बच्चों और वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

Madhya Pardesh//नीमच। कलेक्टर निवास पर गुरुवार को रेडक्रॉस द्वारा संचालित मूकबधीर विद्यालय के बच्चों और रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली उत्सव में कलेक्टर एवं परिजनों ने रेडक्रॉस, वृद्धाश्रम के वृद्धजनों और मूकबधीर विद्यालय एवं बालआश्रय गृह के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी।
इस अवसर पर एसपी अंकित जायसवाल एवं उनके परिवारजन भी दीपावली उत्सव में शामिल हुए। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं परिजनों ने बच्चों और निराश्रित वृद्धजनों को पटाखे,फुलछड़िया और मिठाइयां तथा उपहार भी वितरित किए।
कलेक्टर निवास पर दीपावली का त्यौहार मनाकर, मूकबधीर बच्चें एवं वृद्धजन काफी खुश नजर आ रहे थे। इस अवसर पर सीएसपी अभिषेक रंजन, एसडीएम डॉ.ममता खेड़े, पवन बारिया एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.