मंदसौर मे प्रचुर वर्षा की कामना- राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी गुर्जर ने यज्ञ अनुष्ठान मे हूए शामिल
मंदसौर। वर्षा मौसम मे आधा जुलाई बीतने के बाद भी जिले में मात्र 8 इंच बारिश हुई है। अब अच्छी बारिश के लिए भगवान के मान मनौवल का दौर शुरू हो गया है। शहर क्षेत्र मे कई स्थानों के साथ ही तलाई वाले बालाजी मंदिर में अच्छी बरसात के लिए दो दिवसीय हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसका कल समापन हुआ। तलाई वाले बालाजी मंदिर 16 जुलाई को तलाई वाले बालाजी मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिवजी का अभिषेक दो चरणों मे सुबह 9 व 11 बजे किया गया। वही आज 17 जुलाई को बालाजी मंदिर पर पर्जन्य यज्ञ किया गया। पर्जन्य यज्ञ सुबह 8ः30 से दोपहर 12ः30 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5ः30 बजे तक दो चरणों में संपन्न हुआ। यज्ञ का आयोजन आचार्य पंडित डॉ. देवेंद्रजी शास्त्री के साथ आचार्य पंडित नारायण शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा, पंडित राहुल शर्मा राजस्थान के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी गुर्जर ने यज्ञ अनुष्ठान मे शामिल होकर क्षेत्र मे प्रचुर वर्शा की कामनाएं की। बालाजी महाराज के भगवान सम्मुख इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के दो दिवसीय पर्जन्य यज्ञ का आयोजन किया गया।