ब्रेकिंग
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में

मंदसौर मे प्रचुर वर्षा की कामना- राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी गुर्जर ने यज्ञ अनुष्ठान मे हूए शामिल

मंदसौर। वर्षा मौसम मे आधा जुलाई बीतने के बाद भी जिले में मात्र 8 इंच बारिश हुई है। अब अच्छी बारिश के लिए भगवान के मान मनौवल का दौर शुरू हो गया है। शहर क्षेत्र मे कई स्थानों के साथ ही तलाई वाले बालाजी मंदिर में अच्छी बरसात के लिए दो दिवसीय हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसका कल समापन हुआ। तलाई वाले बालाजी मंदिर 16 जुलाई को तलाई वाले बालाजी मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिवजी का अभिषेक दो चरणों मे सुबह 9 व 11 बजे किया गया। वही आज 17 जुलाई को बालाजी मंदिर पर पर्जन्य यज्ञ किया गया। पर्जन्य यज्ञ सुबह 8ः30 से दोपहर 12ः30 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5ः30 बजे तक दो चरणों में संपन्न हुआ। यज्ञ का आयोजन आचार्य पंडित डॉ. देवेंद्रजी शास्त्री के साथ आचार्य पंडित नारायण शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा, पंडित राहुल शर्मा राजस्थान के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी गुर्जर ने यज्ञ अनुष्ठान मे शामिल होकर क्षेत्र मे प्रचुर वर्शा की कामनाएं की।  बालाजी महाराज के भगवान सम्मुख इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के दो दिवसीय पर्जन्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.