ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मंदसौर जिले की 2 लाख 67 हजार लाड़ली बहनों को 32 करोड़ 43 लाख रुपए का मिला हितलाभ

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के 2 लाख 50 हजार किसानों को 50 करोड़ का हितलाभ दिया

उज्जवला गैस के 1 लाख 33 हजार हितग्राहियों को 6 करोड़ 23 लाख का दिया हितलाभ

मंदसौर / सबल महिलाएं, समृद्ध अन्नदाता पर आधारित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम टीकमगढ़ जिले से ग्राम छिपरी से आयोजित किया गया। जिसका प्रसारण को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में देखा और सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के साथ-साथ जिले की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला गैस योजना जेसी महत्वपूर्ण योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, मंदसौर एसडीएम एसएल शाक्य, महिला बाल विकास अधिकारी पीसी चौहान, अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में लाड़ली बहना, हितग्राही मौजूद थे।

लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले की 2 लाख 67 हजार लाड़ली बहनों को 32 करोड़ 43 लाख रुपए का जुलाई माह का हितलाभ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त जिले के 2 लाख 50 हजार किसानों को 50 करोड़ का हितलाभ दिया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलपीजी गैस कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं तथा गैर पीएम उज्जवला योजना श्रेणी में लाड़ली बहना के हितग्राहियों को माह मार्च 2024 के लिए देय गैस रिफिल अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया किया। जिसमें जिले के 1 लाख 33 हजार हितग्राहियों को 6 करोड़ 23 लाख का हितलाभ दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत जिले के 1 लाख 17 हजार हितग्राहियो को 7 करोड़ 9 लाख रुपए की किश्त का अंतरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि आज बहनों का दिन है। देश और दुनिया में मध्य प्रदेश ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है। जहां पर महिलाओं के लिए आर्थिक सबलता का काम किया जा रहा है। महिला का सशक्त होना परिवार का सशक्त होना होता है। उस से ही परिवार सशक्त होता है। जब परिवार सशक्त होता है, तो उससे प्रदेश सशक्त होता है और प्रदेश से देश सशक्त होता है। देश की आजादी में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने लाडली बहनों से कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी पेड़ लगाए। सभी बहने 4 पेड़ लगाने का लक्ष्य ले। वे बच्चों को अच्छे संस्कार दे। बच्चों को मर्यादाओं का पालन करना सिखाए। हम सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार द्वारा कहा गया कि नारी शक्ति ही समाज को शक्तिशाली बना सकती है। मध्य प्रदेश की योजनाओं से महिला सशक्तिकरण हो रहा है। सभी योजनाएं मध्य प्रदेश में सुनियोजित तरीके से क्रियान्वित हो रही है। आज महिला और पुरुषों में कोई भेदभाव नहीं रहा है। आज लिंगानुपात में भी महिलाओं की संख्या बढ़ रही है।

नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमादेवी गुर्जर द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को घर जैसा स्नेह दिया है। सभी को लगातार लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने सभी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.