ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

राजगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हो गए, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब एक ट्रैक्टर टॉली में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से राजगढ़ आ रहे थे। राजस्थान-राजगढ़ बॉर्डर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।


राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया, “एक ट्रैक्टर में कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से राजगढ़ आ रहे थे। राजस्थान-राजगढ़ बॉर्डर के पास में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 15 लोग घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है।”


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।”

राजगढ़ दुर्घटना द्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।“


इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों का इलाज राजगढ़ के जिला अस्पताल में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
इस दुखद घटना ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया है, और सरकार के साथ-साथ स्थानीय समुदाय भी शोकग्रस्त परिवारों के साथ खड़ा है। बाबा महाकाल से प्रार्थना की जा रही है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

C@Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.