ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मंदसौर की पत्रकारिता केवल कलम और कैमरों तक सीमित नहीं-प्रेस क्लब अध्यक्ष

देवर्षि नारद जयंती नगर पालिका हाल मे मनाई गई, पत्रकारों का सम्मान भी हुआ
मंदसौर। मंदसौर जिला प्रेस क्लब एवं विश्व संवाद केन्द्र मंदसौर द्वारा देवर्षि नारद जयंती समारोह का आयोजन पूज्यपाद संत श्री मणि महेश चेतन्यजी महाराज के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । समारोह के मुख्य अतिथी समाजसेवी नरेन्द्र मेहता व मुख्य वक्ता देवास के वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र पुरोहित थे। अध्यक्षता मंदसौर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने की। देवर्षि नारद को सृष्टि का प्रथम पत्रकार माना जाता है क्योंकि देवर्षि तीनों लोकों का भ्रमण करते हुए सकारात्मक सूचनाओं का आदान-प्रदान लोक कल्याण के लिए करते थे। देवर्षि की पत्रकारिता मान, पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं होती थी बल्कि उसमें केवल और केवल जनकल्याण ही होता था। स्वामीजी ने कहा कि यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि मंदसौर के पत्रकारों ने भी आरंभ से ही देवर्षि नारद वाली पत्रकारिता को ही आत्मसात किया है और पत्रकारिता के क्षेत्र में मंदसौर की प्रतिष्ठा को बढाया है उक्त बात नारद जंयति समारोह को संबोधित करते हुए संतश्री मणि महेश चेतन्यजी महाराज ने कही। समारोह के मुख्य वक्ता देवास के वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र पुरोहित ने देवर्षि नारद लोक चिंतन में सूचना-संचार के प्रथम प्रणेता पर अपना उदबोधन देते हुए कहा कि देवर्षि नारद का प्रथम उद्देश्य सृष्टि का कल्याण ओर जन-जन का हित था , इसी ध्येय को लेकर उन्होंने संपूर्ण ब्रह्मांड का विचरण किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने कहा कि मंदसौर की पत्रकारिता केवल कलम और कैमरों तक सीमित नहीं है यहां के पत्रकारों ने आवश्यकता पड़ने पर जनसरोकारों और सामाजिक सेवाओं से भी स्वयं को जोड़ा है। अनेक ऐसे प्रसंग उपस्थित हुए है जब पत्रकारों ने अपने मूल कर्तव्य से भी उपर उठकर सार्वजनिक हित में अपनी उपयोगी भूमिका निभाई है। समारोह के आरंभ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती और देवर्षि नारद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प समर्पित कर किया। अतिथियों का सम्मान शाल और श्रीफल भेटकर किया गया। सम्मान और स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार महावीर प्रकाश अग्रवाल, डॉ घनश्याम बटवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, नरेन्द्र धनोतिया, मनिष पुरोहित, राजेश कुलश्रेष्ठ, ओमप्रकाश सोनी, गायत्रीप्रसाद शर्मा, राहूल सोनी, सुरेश भावसार, राजेश पाठक, शाहीद चौधरी, शंभूसेन राठौर, ललीत पटेल, सचीन जैन, जितेश फरक्या, अनिल संगवानी, संजय भाटी, मुकेश आर्य, ललित भाटी, राकेश भाटी, सचिन पारिख, अंकित सोनी, शाहिद पठान, ओकारसिंह, उमेश नेक्स, निखिल पोरवाल समेत पत्रकार साथियों ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.