ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

मंदसौर मे नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले झाबुआ के आरोपी को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष को सश्रम कारावास की सजा

Madhya Pardesh//मंदसौर। विषेष न्यायधीष (पॉक्सो एक्ट) मंदसौर द्वारा विनोद पिता बसंत सिंगाड़, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम उन्नई, तहसील- पेटलावद, जिला- झाबुआ, हाल मुकाम सीतामउ फाटक, जिला- मंदसौर को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप का दोषी पाकर 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 7000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।
पीड़िता की माता ने थाना शहर कोतवाली पर रिपोर्ट लिखाई कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर उसकी लड़की को भगाकर ले गया
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि 10.02.2023 को फरियादीया पीड़िता की माता ने थाना शहर कोतवाली पर रिपोर्ट लिखाई कि 09.02.2023 की सुबह 06ः00 बजे जब वह उठी तो उसने देखा कि उसकी लड़की घर पर नहीं दिखी फिर उसने उसके पति को उठाया व घटना के बारे में बताया फिर उसके पति व उसने आस-पास सभी जगह लड़की की तलाश की तो वह नहीं मिली। तब फरियादी ने शंका जाहिर करते हुए बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर उसकी लड़की को भगाकर ले गया है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट से अपराध क्रमांक 93/2023 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना में पीड़िता को पेटलावद बस स्टेण्ड से आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया गया। पीड़िता को थाना वापसी पर पुछताछ व पीड़िता ने थाने पर बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसला कर शादी का झासा देकर उन्नई गांव ले गया था और वहां पर उसने उसकी मर्जी के विरूद्व गलत काम किया था। आरोपी को गिरफ््तार कर लिया। उक्त घटना के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 363, 366, 354डी, 376(3) भादवि एवं 3/4, 12 पॉक्सों एक्ट का अपराध कायमी कर प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। विचारण के दौरान प्रकरण में न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक द्वारा रखे गये तथ्यो व तर्को से सहमत होकर साक्ष्य के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.