इन्दौर । नगर निगम एफआईआर दर्ज करवाने के बाद, 110 करोड से भी ज्यादा के इन्दौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाला मामले में एमजी रोड़ थाना पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर मोहम्मद साजिद, निवासी खजराना नगर, मोहम्मद सिद्दीकी, निवासी मदीना नगर और राहुल वडेरा निवासी आशीष नगर को आरोपी बना इन पर 420 सहित धोखाधड़ी की अन्य धाराओं में केस दर्ज करते पुलिस ने इनकी धरपकड़ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। रविवार की अल सुबह पुलिस ने निपानिया स्थित आरोपी राहुल वडेरा के घर पर दबिश दे सर्चिग कार्रवाई शुरू की मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि करोड़ों के इस फर्जी बिल घोटाले में वर्ष 2015 से वर्ष 2022 तक 107 करोड़ रुपए के बिल फर्म नींव कंस्ट्रक्शन (मो. साजिद), ग्रीन कंस्ट्रक्शन (मो. सिद्दीकी), किंग कंस्ट्रक्शन (मो. जाकिर), क्षितिज इंटरप्राइजेस (रेणु वडेरा) और जाह्नवी इंटरप्राइजेस (राहुल वडेरा) इन पांच फर्मों ने प्रस्तुत कर 79 करोड़ का भुगतान भी प्राप्त कर लिया था। इनके खिलाफ नगर निगम एफआईआर दर्ज करवा चुका है।
ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु...
दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं...
विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प...
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...
ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज
मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव
दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त