ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

इन्दौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाला मामले में एमजी रोड़ थाना पुलिस धरपकड़ कार्रवाई भी शुरू

इन्दौर । नगर निगम एफआईआर दर्ज करवाने के बाद,  110 करोड से भी ज्यादा के इन्दौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाला मामले में एमजी रोड़ थाना पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर मोहम्मद साजिद, निवासी खजराना नगर, मोहम्मद सिद्दीकी, निवासी मदीना नगर और राहुल वडेरा निवासी आशीष नगर को आरोपी बना इन पर 420 सहित धोखाधड़ी की अन्य धाराओं में केस दर्ज करते पुलिस ने इनकी धरपकड़ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। रविवार की अल सुबह पुलिस ने निपानिया स्थित आरोपी राहुल वडेरा के घर पर दबिश दे सर्चिग कार्रवाई शुरू की मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि करोड़ों के इस फर्जी बिल घोटाले में वर्ष 2015 से वर्ष 2022 तक 107 करोड़ रुपए के बिल फर्म नींव कंस्ट्रक्शन (मो. साजिद), ग्रीन कंस्ट्रक्शन (मो. सिद्दीकी), किंग कंस्ट्रक्शन (मो. जाकिर), क्षितिज इंटरप्राइजेस (रेणु वडेरा) और जाह्नवी इंटरप्राइजेस (राहुल वडेरा) इन पांच फर्मों ने प्रस्तुत कर 79 करोड़ का भुगतान भी प्राप्त कर लिया था। इनके खिलाफ नगर निगम एफआईआर दर्ज करवा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.