ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को हरदा के बैरागढ़ में घटना स्थल पहुंचे

मृतक के शोकमग्न परिजनों से की मुलाकात, कहा दोषियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हरदा के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री के दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। संभाग आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग पवन कुमार शर्मा ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के लिये कहा ताकि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।

मृतक प्रियांशु के परिजनों को मिलेगी हर संभव मदद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को हुई दुर्घटना में मृतक प्रियांशु प्रजापति के घर पहुँच कर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं प्रकट की तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, प्रमुख सचिव गृह  संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद, संभागायुक्त नर्मदापुरम डॉ. पवन कुमार शर्मा, आयुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सुदाम पी खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, हरदा कलेक्टर  ऋषि गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.