ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

श्री लालकृष्ण आडवाणी का भारत रत्न से सम्मान, गौरव और आनंद का विषय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जनसंघ के समय से आज तक सार्वजनिक जीवन में जिस प्रकार से श्री आडवाणी ने अपना स्थान बनाया, वह नि:संदेह प्रशंसनीय है। उन्हें संसदीय जीवन का लंबा अनुभव है।

सामाजिक जीवन के साथ-साथ राजनैतिक जीवन में वे निरंतर सक्रिय रहे। उन्होंने पत्रकार के रूप में भी अपनी पहचाई बनाई।

श्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। यह हम सबके लिए अत्यंत गौरव और आनंद का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की ओर से भी श्री लालकृष्ण आडवाणी को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में आज यह बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.