ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम भी गाँव जायें। बगैर अनुमति कॉलोनी काटने पर सख्त कार्रवाई करें – मंत्री श्री वर्मा

भोपाल। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि बगैर अनुमति कॉलोनी काटने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। मंत्री श्री वर्मा शुक्रवार को देवास में राजस्व महाअभियान की समीक्षा कर रहे थे।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति, जो बिना अनुमति के कॉलोनियाँ काटते हैं, उनके विरुद्ध जिला कलेक्टर और राजस्व अधिकारी सख्ती से कार्यवाही करें। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राजस्व महाअभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम भी गाँव जायें। गाँव में किसानों के साथ बैठकर उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करें।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसी भी किसान को राजस्व संबंधी समस्या के लिये भटकना नहीं पड़े। इसी उद्देश्य से राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा आदि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीमांकन प्रकरणों का निराकरण सभी पक्षों की मौजूदगी में करें, जिससे कोई विवाद की स्थिति न रहे। बैठक में हाटपिपल्या विधायक  मनोज चौधरी, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष  राजेश यादव कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.